१) यह पुस्तक वर्तमान भारतीय संविधान के स्याह पक्ष को भी उजागर करती है.
२) या पुस्तक आजादी के बीते वर्षों में इसकी वास्तविक प्रासंगिकता को स्पष्ट करती है.
३) यह पुस्तक वर्तमान भारतीय संविधान देश से बेरोजगारी, गरीबी और भ्रष्टाचार मिटाने तथा नागरिक सुरक्षा में कितना सफल रही है ,उसका आकलन करती है।
४) यह पुस्तक आधी आबादी के तरक्की है उसके सुरक्षा के वास्तविकता का भी मूल्यांकन करती है।
५) यह पुस्तक विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका नागरिकों के अपेक्षा पर कितना खरा उतर सका है इसका सम्यक विशेषण करती है।
पुस्तक भारतीय संविधान कुछ सवाल ??के लेखक अरविंद कुमार गौतम मध्य विद्यालय न्यू डीलिया देहरी रोहतास बिहार में वर्तमान में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व इनकी पुस्तक, "अमरत्व की उम्मीद :एक नई अवधारणा", नोशन प्रेस चेन्नई से छप चुकी है .इनकी कहानियां तथा ब्लॉग प्राय: स्टोरी मिरर ,टीचर्स ऑफ बिहार ,लिटरेरी सोसायटी ऑफ इंडिया इत्यादि में छपा करती हैं।
स्वर्गीय रामसेवक प्रसाद एवं स्वर्गीय पन्ना देवी के पुत्र अरविंद कुमार का बचपन डालमियानगर में बीता है। रसायन शास्त्र में स्नातक प्रतिष्ठा एवं इतिहास विषय से मास्टर डिग्री प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने B.Ed की शिक्षा भी प्राप्त की है । विज्ञान के साथ-साथ साहित्य में भी इनकी विशेष रूचि है। इनका मानना है कि साहित्य एवं विज्ञान दोनों जीवन जीने के लिए अनिवार्य हैं। विज्ञान जहां नई -नई खोजों के बल पर जीवन को आसान बनाती है, साहित्य मनुष्य को समाज से जोड़ने यानी सामाजिक बनाने का कार्य करती है.